Male Anti Aging: इस दुनिया का हर इंसान खुद को जवान और खूबसूरत दिखने की चाह रखता है। कई लोग इसके लिए तमाम तरह के काम भी करते हैं, जैसे एक्सरसाइज़, योग, डाइट लेकिन अब साइंस की इस दुनिया में एक नया फॉर्मूला इजाद हुआ है, दावा किया जा रहा है कि इस फॉर्मूले से पुरुष 65 की उम्र में भी 25 के दिखेंगे और उनमें ऊर्जा भी 25 साल वाले लड़के की होगी। इस फॉर्मूले में अब आए दिन नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। जिसमें से एक प्लाज़्मा रिवर्स का नया प्रयोग सामने आय़ा है।