गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 3 दिसंबर, 2024 को आधिकारिक तौर पर इस जोड़े को सबसे उम्रदराज नवविवाहित कपल के तौर पर स्वीकृति दी जिनका प्यार ना सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रहा है बल्कि एक लोगों के लिए प्यार की एक मिसाल भी बन रहा है। ये उम्र बढ़ने के बारे में सामाजिक मानदंडों और धारणाओं को भी चुनौती दे रही है, जो ये दिखाती है कि प्यार करने की और उससे जीवन में खुशियां लाने की कोई उम्र नहीं होती।