उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को उन्होंने प्रोपेगंडा बताते हुए कहा, हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार जो चिंता जता रही है, वो तथ्यों पर आधारित नहीं है, जो कुछ भी कहा जा रहा है वो सिर्फ 'प्रोपेगंडा' है। इस साल 5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया था। वो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आ गई थींवो हसीना सरकार जाने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खराब हो गए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले (Hindus attacks)भी बढ़े हैं। हाल ही में हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्णादास प्रभु को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ध्यान रहे कि चटगांव की कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई 2 जनवरी तक टाल दी, क्योंकि उनकी तरफ से कोई वकील पेश नहीं हुआ था। उनके समर्थकों का दावा है कि उनके वकील की जान खतरे में है।