
Air hostess helping monkey at airport
कई ऐसे जानवर होते हैं जिन्हें कोई एक फल बेहद पसंद होता है। बात जब बंदर की होती है, तो सबसे पहले केले का नाम मन में आता है। बंदर (Monkey) को केला (Banana) काफी पसंद होता है। अक्सर ही लोग बंदरों को केला खिलाते हैं। कई बार तो बंदर केले के लिए दूसरे लोगों के घर में भी घुस जाते हैं। हालांकि यह ज़्यादा बड़ी बात नहीं है। केले के लिए बंदर ऐसी जगहों पर जाने से भी पीछे नहीं हटते जहाँ जाने की जानवरों को अनुमति नहीं होती। एक बंदर ने ऐसा ही किया और केले के लिए ऐसी जगह घुस गया जहाँ बेहद ही कड़ी सिक्योरिटी होती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जो सिंगापुर (Singapore) के चांगी एयरपोर्ट (Changi Airport) का है। इस वीडियो में एक बंदर केले की तलाश में एयरपोर्ट में घुस जाता है। हालांकि उसे एयरपोर्ट पर कोई केला नहीं मिलता।
बंदर को जब एयरपोर्ट पर केला नहीं मिलता, तो वो इधर-उधर भटकने लगता है। एयरपोर्ट पर मौजूद एक एयर होस्टेस (Air Hostess) जब यह देखती है, तो वह बंदर की मदद के लिए उसके पास पहुंचती है। एयर होस्टेस हाथ से इशारा करते हुए बंदर को एयरपोर्ट से बाहर जाने का रास्ता दिखाती। बंदर भी इसे फॉलो करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल जाता है। सोशल मीडिया यूज़र्स भी बंदर की मदद करने के लिए एयर होस्टेस की तारीफ करते हैं।
Published on:
06 Dec 2024 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
