30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में मानसून ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 54 लोगों की गई जान

Pakistan Monsoon: पाकिस्तान में मानसून अब लोगों की परेशानी की वजह बन गया है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 17, 2025

Monsoon rains wrecks havoc in Pakistan

Monsoon rains wrecks havoc in Pakistan (Photo - IANS)

मानसून (Monsoon) अब पूरे पाकिस्तान (Pakistan) में एंट्री ले चुका है और जमकर बरस भी रहा है। पाकिस्तान में कई जगह जमकर बारिश हो रही है। हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अब बारिश ही लोगों की परेशानी की वजह बन चुकी है। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में कई जगह काफी बारिश हो रही है। कई इलाकों में तो इस वजह से बाढ़ भी आ गई है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पाकिस्तान में मानसून की बारिश लोगों के लिए जानलेवा बन गई है।

24 घंटे में 54 लोगों की गई जान

पाकिस्तान में मानसून ने तबाही मचा दी है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ की वजह से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान की सरकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बारे में जानकारी दी।

227 लोग घायल

पाकिस्तान की सरकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार पिछले 24 घंटे में बारिश और बाढ़ की वजह से 227 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


मृतकों और घायलों के आंकड़े में इजाफा

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ की वजह से मृतकों और घायलों के आंकड़े में इजाफा होने के सिलसिला बना हुआ है। अब तक इस वजह से पाकिस्तान में 180 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 500 लोग घायल हो चुके हैं।


कौनसे प्रांत हुए सबसे ज़्यादा प्रभावित

मानसून के असर से पाकिस्तान के पंजाब (Punjab), खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और सिंध (Sindh) प्रांत सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। इन तीनों प्रांतों में ही भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई इलाकों में लोगों के हाल बेहाल हैं।