
Monsoon rains wrecks havoc in Pakistan (Photo - IANS)
मानसून (Monsoon) ने पूरे पाकिस्तान (Pakistan) में एंट्री कर ली है, लेकिन देश के कई हिस्सों में इससे हाहाकार मच चुका है। यूं तो पाकिस्तान के लगभग सभी प्रांतों में जमकर बादल बार्स रहे हैं, लेकिन पंजाब (Punjab), खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और सिंध (Sindh) प्रांत में पिछले करीब एक महीने में मानसून ने काफी नुकसान किया है। मानसून की भारी बारिश से पाकिस्तान के इन तीन प्रांतों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान में पिछले करीब एक महीने में मानसून की मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बारे में बताया। एनडीएमए के अनुसार मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होगा।
पाकिस्तान में मानसून के कहर की वजह से पिछले करीब एक महीने में 633 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से कई घायलों की चोट गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भी भर्ती कराना पड़ा है।
पंजाब प्रांत में 144 लोगों की मौत हुई है और 493 लोग घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 63 लोगों की मौत हुई है और 79 लोग घायल हुए हैं। सिंध प्रांत में 25 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान प्रांत में 16 लोगों की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं। गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में 8 और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र में भी 8 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं पीओके में 2 लोगों की मौत हुई है। इन तीनों इलाकों में 17 लोग घायल हुए हैं।
बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसमें बहकर कई लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
बाढ़ की वजह से प्रभावित इलाकों में कई घरों-इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। कई व्हीकल्स भी बाढ़ में बह गए हैं। यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
Updated on:
26 Jul 2025 04:57 pm
Published on:
26 Jul 2025 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
