1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस पर लगी हैं 15 हजार से ज्यादा पाबंदियां, पहले यह देश था सबसे ज्यादा प्रतिबंधित

यूक्रेन पर हमले के बाद से रूसी व्यक्तियों, संस्थाओं पर लगाए गए 16,077 अंकुश

2 min read
Google source verification
sanction_on_russia.jpg

दुनियाभर के देशों की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करने वाले राष्ट्रों की सूची में रूस का नाम शीर्ष पर है। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब से लेकर अब तक रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर 16,077 प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो लुहांस्क और डोनेट्स्क क्षेत्रों को स्वतंत्र मानने से पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक है। रूस पर वर्तमान में 18,772 प्रतिबंध हैं । न्यूयॉर्क स्थित प्रतिबंध निगरानी साइट कास्टेलम डॉट एआइ के आंकड़ों के अनुसार रूस पर नकेल कसने वाले देशों ने संगठनों के मुकाबले रूसी व्यक्तियों पर ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए हैं।


रूस पर तीन तरह के प्रतिबंध

—तेल और गैस की खोज के लिए प्रौद्योगिकी के प्रावधान पर प्रतिबंध।
—रूसी कंपनियों और बैंकों को ऋण के प्रावधान पर प्रतिबंध।
—राष्ट्रपति पुतिन के करीबी व प्रभावशाली रूसी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध।

उत्तर कोरिया सहित कई देशों पर लगे बैन

प्रतिबंधों के मामले में विश्व स्तर पर उत्तर कोरिया भी पीछे नहीं रहा है। दशकों से इस देश पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों और पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं। फिलहाल इसके ऊपर 2,171 प्रतिबंध हैं, जिनकी वजह से यह चौथे नंबर पर मौजूद है। रूस का करीबी बेलारूस इस सूची में पांचवें स्थान पर है। पिछले साल यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य आक्रामकता में शामिल होने के जवाब में बेलारूस पर कई तरह के नए व्यक्तिगत प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

सूची में आगे म्यांमार और वेनेजुएला का स्थान है। म्यांमार पर कुल 988 प्रतिबंध हैं। गत वर्ष अमरीका, ब्रिटेन और कनाडाई सरकारों ने म्यांमार के सैन्य शासन से जुड़े व्यक्तियों, संस्थाओं के खिलाफ और अधिक प्रतिबंध लगा दिए। इनका उद्देश्य स्थानीय सेना की हथियारों और अन्य आपूर्ति तक पहुंच को रोकना था। वहीं दक्षिण अमरीकी देश वेनेजुएला के खिलाफ 747 प्रतिबंध हैं।


रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश









































देशप्रतिबंधों की संख्या
यूएसए3,551
कनाडा2,765
स्विट्जरलैंड2,225
ब्रिटेन1,749
यूरोपीय संघ1,636
फ़्रांस1,582
ऑस्ट्रेलिया1,326
जापान1,243