10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल ने बरपाया कहर, 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत

Storm Daniel Causing Havoc In Libya: लीबिया में डैनियल नाम के समुद्री तूफान ने कहर बरपाया हुआ है। इस खतरनाक तूफान की वजह से लीबिया में काफी खराब हालात हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
storm_daniel_wrecks_havoc_in_libya.jpg

Strom Daniel wrecks havoc in Libya

प्राकृतिक आपदा कब कहाँ आ जाए, इस बारे में कहना संभव नहीं होता। हालांकि इससे होने वाला नुकसान काफी ज़्यादा होता है। ऐसा ही मंज़र लीबिया (Libya) में देखने को मिल रहा है। भूमध्य सागर में आए समुद्री तूफान डैनियल की वजह से लीबिया में स्थिति काफी खराब है। तूफान इतना खतरनाक है कि उसकी वजह से बवंडर भी आ रहे हैं और बांध टूटने की वजह से बाढ़ भी। इससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।


जान के साथ माल का भी नुकसान

लीबिया में डैनियल नाम के समुद्री तूफान ने लीबिया के पूर्वी इलाके में कई तटीय शहरों में भीषण तबाही मचाई है। बवंडर ने जहाँ कई घरों को तबाह कर दिया, वहीं बाढ़ ने भी ऐसा ही किया। इससे कई घर और इमारतें तबाह हो गए। साथ ही अब तक इस समुद्री तूफ़ान की वजह से 2 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मरने वालों का यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और इसमें इजाफा हो सकता है।


हज़ारों लोग लापता

लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल की वजह से हज़ारों लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है और इसके लिए सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। लापता लोगों में से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

डर्ना में सबसे ज़्यादा तबाही

समुद्री तूफान डैनियल की वजह से लीबिया के डर्ना (Derna) शहर में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है और इस वजह से सबसे ज़्यादा लोगों की मौत के साथ ही सबसे ज़्यादा लापता लोग भी इसी शहर से हैं।

यह भी पढ़ें- इमरान खान को स्पेशल कोर्ट से मिली राहत, अपने बेटों से फोन पर कर सकेंगे बात