1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक स्थित मस्जिद में आगजनी, दीवारों पर किसने लिखे नस्लभेदी नारे?

West Bank Mosque Attack: वेस्ट बैंक में एक मस्जिद में आग लगा दी गई। वहां दीवारों पर नस्लभेदी नारे लिखे गए। पत्थरबाजी भी जमकर हुई। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 01, 2026

Israel-Palestine Conflict (1)

वेस्ट बैंक में बढ़ा तनाव: आगजनी के बाद की मस्जिद की फोटो (सोर्स: मैडडॉक एक्स स्क्रीनशॉट)

Israel-Palestine Conflict: इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। नब्लस के उत्तर-पश्चिम बजरिया गांव में एक मस्जिद के पास आगजनी की घटना हुई। फिलिस्तीनी की न्यूज एजेंसी वफा के मुताबिक, इजरायली लोगों ने मस्जिद के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। मस्जिद को आग के हवाले कर दिया। दीवारों पर नस्लभेदी नारे लिखे गए।

सोशल मीडिया पर भी घटना से जुड़े दावे तेजी से सामने आ रहे हैं। इसी बीच वेस्ट बैंक के अलग-अलग इलाकों में इजरायली सेना की कार्रवाई और फिलिस्तीनियों की गिरफ्तारियों की खबरें भी सामने आई हैं।

वेस्ट बैंक से लेकर मिडिल-ईस्ट तक बढ़ा तनाव

वेस्ट बैंक से लेकर मिडिल-ईस्ट तक तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। एक तरफ वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों और इज़रायली बसने वालों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव ने पूरे क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है।

वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा को देखते हुए अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को सतर्क किया है। हाल ही में अमेरिकी प्रशासन ने लोगों से वेस्ट बैंक की यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहा। इसके पीछे बढ़ते हमले, हिंसा और इजरायली सैन्य अभियानों को वजह बताया गया है। अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को भी आधिकारिक काम के लिए वेस्ट बैंक जाने से पहले विशेष अनुमति लेने को कहा गया है।

वेस्ट बैंक में क्यों बढ़ रहा तनाव?

बता दें वेस्ट बैंक में फलस्तीनी आबादी बहुसंख्यक है। वहीं, इजरायल ने इस इलाके में यहूदी बस्तियां बसाई हैं। इसे लेकर लंबे समय से विवाद और तनाव बना हुआ है। दोनों समुदायों के बीच टकराव की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। हालिया घटनाओं ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है।

ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई चिंता

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव भी जारी है। मंगलवार को ईरान ने UAE और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया है।

ईरानी सेना के मुताबिक, UAE के अल-मिन्हाद एयरबेस पर दर्जनों ड्रोन से अटैक किए गए। जॉर्डन के किंग हुसैन और अल-अजराक एयरबेस को भी निशाना बनाने का दावा किया गया।

ईरान ने इन हमलों को हालिया अमेरिकी कार्रवाई का जवाब बताया है। दूसरी ओर, UAE ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट ने ईरान की ओर से आए एक ड्रोन को रोका।

लारक आइलैंड पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद यह तनाव और बढ़ा है। अमेरिका का कहना है कि कार्रवाई का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री व्यापार को सुरक्षित रखना था। अब पूरे मिडिल-ईस्ट की स्थिति पर दुनिया की नजर बनी हुई है।