1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US-Iran War: सऊदी से कच्चा तेल ले जा रहे दो तेल टैंकरों पर हमला, होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव

Strait of Hormuz Attack: होर्मुज से बाहर निकल रहे सऊदी अरब के दो बड़े टैंकरों पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इन जहाजों में 20-20 लाख बैरल तेल था। इससे क्रूड के दाम में भारी उछाल आया।
2 min read
Google source verification
Strait of Hormuz Attack

तेल टैंकर में लगी आग। (फोटो-ANI)

Crude Oil Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया के अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर लगातार जहाजों पर हमला किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा निशाना कच्चा तेल ले जाने वाले जहाजों को बनाया जा रहा है। सऊदी अरब का कच्चा तेल ले जा रहे दो बड़े तेल टैंकरों पर सोमवार देर रात होर्मुज से बाहर निकलते समय अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया।

शिपिंग इंटेलिजेंस और ट्रैकिंग कंपनियों मारिस्क (Marisks) और कैपलर (Kpler) के अनुसार, दोनों टैंकरों को ओमान के तट के पास कुछ ही मिनटों के अंतराल में निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद क्रूड ऑयल के दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए।

टैंकरों में था 20-20 लाख बैरल तेल

कैपलर के आंकड़ों के मुताबिक, दोनों टैंकरों ने पिछले सप्ताह सऊदी अरब के जुआयमा टर्मिनल से करीब 20-20 लाख बैरल कच्चा तेल लोड किया था। सऊदी अरामको ने अगस्त में होर्मुज के अंदर से तेल की लोडिंग और बिक्री फिर से शुरू की थी। शिपिंग इंटेलिजेंस कंपनी मारिस्क ने कहा कि दो तेल टैंकरों पर हमाले की घटनाएं लगभग एक साथ हुईं। कंपनी के मुताबिक, इससे ओमान वाले समुद्री क्षेत्र में जहाजों के लिए खतरा और बढ़ गया है। होर्मुज से दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है।

Crude Oil में आई तेजी

इन हमलों का असर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के रूप में दिखा। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमिडिएट (WTI) क्रूड के दाम 2.57 फीसदी की तेजी के साथ 88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 1.77 फीसदी उछल कर 92 डॉलर के पार ट्रेड करते दिखे।

पहला हमला Sidr पर

सऊदी अरब के झंडे वाले बड़े तेल टैंकर Sidr पर ओमान के खासाब से करीब 16.6 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हमला हुआ। यह घटना करीब 19:52 UTC यानी भारतीय समय अनुसार मंगलवार तड़के 1 बजकर 22 मिनट पर हुई। इस हमले में अज्ञात प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल किया गया। इसके कुछ मिनटो बाद ही दूसरे टैंकर Senegal Prosperity को निशाना बनाया गया। मारिस्क के मुताबिक, इस जहाज पर तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल दागे गए। जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बताया गया है।