खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर के रहने वाले व्यक्ति वर्तमान में स्थिर स्थिति में है और उसे एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मरीज खतरे से बाहर है। अधिकारिय़ों के हवाले से कहा है कि "हमने उन यात्रियों का पता लगाना शुरू कर दिया है जो मरीज के पास बैठे थे। इसके अलावा, सऊदी अरब को उन लोगों का पता लगाने के लिए भी सूचित किया गया है जहां मजदूर रहता था और काम करता था।"