रूस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन ने डायरेक्ट लाइन के इस कार्यक्रम में युवाओं से जुड़ने और उनकी समस्याओं को खोजने और उनके निदान के बारे में बात की थी। इसी संबंध में उन्होंने पोर्न को एक सामाजिक चुनौती बताते हुए इस पर बात की। व्लादिमिर पुतिन ने इस संबंध में कहा है कि पोर्न जैसी समस्या सिर्फ रूस में नहीं है बल्कि ये देशों से आगे निकल चुकी है, आज के वक्त में हर देश इससे ग्रसित है और अब ये एक ग्लोबल संकट बन चुका है, एक वैश्विक संकट बन चुका है।