यूनुस ने खुद को आलोचना से बचाने के लिए बांग्लादेश के खराब हालात, अस्थिरता और अराजकता के लिए भारत पर ठीकरा फोड़ दिया है। यूनुस ने दावा किया है कि बांग्लादेश में भारतीय आधिपत्य को फिर से हासिल करने की साजिश रची जा रही है। यूनुस के मुताबिक बांग्लादेश अब युद्ध जैसी स्थिति से गुज़र रहा है, जिसकी वजह भारत है।