7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालदीवः संकट में मुइज्जू की सरकार, महाभियोग की तैयारी, मंत्रिमंडल में नियुक्ति को लेकर टकराव

Maldives Politics: मालदीव की संसद में सबसे बड़ी मुख्य विपक्षी पार्टी एमडीपी, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है।

3 min read
Google source verification
 Muizzu government in crisis, preparations for impeachment in Maldives conflict over cabinet appointment

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की सरकार अब संकट में दिख रही है। मालदीव की संसद में सबसे बड़ी मुख्य विपक्षी पार्टी एमडीपी, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है। जिसके बाद मुइज्जू की सरकार गिरने की आशंका है। चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच रविवार को संसद में मारपीट होने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। गौरतलब है कि मालदीव में राष्ट्रपति और संसद के लिए अलग-अलग चुनाव होते हैं और संसद में मुइज्जू की पार्टी का बहुमत नहीं है।

विपक्ष के पास हैं 56 सांसद

गौरतलब है कि सोमवार को मालदीव की संसद में सबसे बड़ी पार्टी एमडीपी की संसदीय समूह की बैठक में महाभियोग प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। 87 सदस्य वाली मासदीव की संसद विपक्षी दल एमडीपी और डेमोक्रेट्स के पास कुल मिलाकर 56 सांसद हैं और एमडीपी के 43 सांसद और डेमोक्रेट के 13 सांसद हैं। मालदीव के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति पर 56 वोटों के साथ महाभियोग चलाया जा सकता है। दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ गठबंधन (पीएनसी-पीपीएम) के पास 23 सांसदों का समर्थन है।

भारतीय बना रहे मालदीव से दूरी बायकॉट कैंपेन का असर

भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव के बीच भारतीयों के मालदीव बायकॉट कैंपेन का असर दिखने लगा है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मालदीव जाने के मामले में भारतीय अब शीर्ष से पांचवें नंबर पर आ गए हैं। माना जा रहा है कि मालदीव जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में कमी की मुख्य वजह दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय में बना राजनयिक तनाव है। मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में मालदीव के पर्यटन बाजार का करीब 11 फीसदी हिस्सा भारतीय पर्यटकों का था। बीती 2 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे और वहां के समुद्र तटों को लेकर की गई पोस्ट से छिड़े विवाद के बाद से भारतीय पर्यटकों के मालदीव जाने में गिरावट दर्ज की गई है।

जनवरी के आंकड़ों में रूस, इटली, चीन भारत से आगे

मालदीव पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार , 1 से 28 जनवरी के बीच देश की यात्रा करने वाले भारतीयों की कुल संख्या 13,989 थी। जो कि अन्य देशों की तुलना में पांचवीं ठहरती है। जनवरी के पहले 28 दिनों में मालदीव में पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या वाले देश रूस (18,561), इटली (18,111) और चीन (16,529) थे।

गौर करने की बात ये है कि, भले ही भारत से पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई, लेकिन जनवरी 2024 में मालदीव के पर्यटन क्षेत्र में 2023 की तुलना में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 28 जनवरी 2024 तक कुल 174,400 पर्यटकों ने देश की यात्रा की, जबकि इसी अवधि के दौरान 2023 में 155,851 पर्यटक आए थे।

ये भी पढ़ें: कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में सस्ता तो यहां हुआ मंहगा, जानें अपने शहर का रेट