19 जुलाई 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

म्यांमार सेना का बड़ा फैसला, 3,300 कैदियों को किया माफ

म्यांमार की सेना जिसे म्यांमार जुंटा नाम से भी जाना जाता है, ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत कई हज़ार कैदियों को माफ कर दिया गया है।

Myanmar Prisoners
Myanmar Prisoners

म्यांमार (Myanmar) की सेना, जिसे म्यांमार जुंटा (Myanmar Junta) के नाम से भी जाना जाता है, दुनियाभर में सबसे सख्त आर्मी में से एक मानी जाती है। 1 फरवरी 2021 को म्यांमार जुंटा ने सरकार का तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद से ही देश में सैन्य शासन लागू है। म्यांमार जुंटा के शासन में आने के बाद से ही देशभर की स्थिति काफी सख्त हो गई। साथ ही लोगों को जुंटा की खिलाफत पर जेल की सज़ा भी दी जाने लगी। इसके साथ ही म्यांमार जुंटा अलग-अलग जुर्मों के चलते अब तक कई हज़ार लोगों को जेल में बंद कर चुकी है। पर आज म्यांमार की इस सख्त आर्मी ने एक बड़ा फैसला लिया है।

3,300 कैदियों को किया माफ

म्यांमार की सख्त सेना ने आज 3,300 कैदियों को माफ करते हुए उन्हें रिहा करने का फैसला लिया है। म्यांमार जुंटा ने आज ही इस बात का ऐलान भी कर दिया। यह फैसला देश के पारंपरिक नववर्ष के अवसर पर लिया गया है।