26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Napoleon Bonaparte Hat auction: ऐतिहासिक योद्धा नेपोलियन बोनापार्ट की बाइकोर्न टोपी करोड़ों में बिकी, क्या था इसके पहनने का अंदाज?

Napoleon Bonaparte bicorne hat: फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट इतिहास में एक शूरवीर योद्धा की तरह दर्ज हो गए। यही वजह है कि उनसे जुड़े वस्तुओं की करोड़ों में अब नीलामी हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी वस्तु कितने करोड़ में नीलाम हुई?

2 min read
Google source verification
napolean_bonaparte_bicorne_hat.jpg

Napoleon Signature hat sells at French auction: फ्रांस के सम्राट रहे नेपोलियन बोनापार्ट की एक टोपी ने नीलामी में रिकॉर्ड बनाया है। पेरिस के एक नीलामघर में यह 20 लाख यूरो (करीब 17 करोड़ रुपए) में बिकी। इसने इसी नीलामघर में 2014 में बिकी नेपोलियन की एक अन्य टोपी के 18.84 लाख यूरो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपोलियन की इस टोपी को बाइकोर्न के रूप में जाना जाता है। इसमें फ्रांसीसी ध्वज का नीला, सफेद, लाल और काला रंग शामिल है। टोपी का मालिकाना हक जीन-लुई नोइसिएज नाम के व्यवसायी के पास था जिसका पिछले साल निधन हो गया। नॉइसिएज के संग्रह से नेपोलियन की अन्य यादगार वस्तुएं भी नीलाम की गईं। इनमें लीजन ऑफ ऑनर पदक और नेपोलियन की चांदी की दो अंगूठियां शामिल हैं। पेरिस में फॉनटेनब्ल्यू के नीलामघर के मुताबिक टोपी की अंतिम बोली आरक्षित मूल्य से करीब चार गुना ज्यादा रही।

120 टोपियों में से ज्यादातर हुईं गुम

माना जाता है कि नेपोलियन के पास ऐसी करीब 120 टोपियां थीं। इनमें से ज्यादातर खो गई हैं। नीलामघर के विशेषज्ञ जीन-पियरे ओसेनट का कहना है कि टोपी सम्राट की छवि का प्रतिनिधित्व करती है। नेपोलियन ने सम्राट के रूप में अपने कार्यकाल के मध्य में यह विशेष टोपी पहनी थी।

टोपी पहनने का अंदाज था बिल्कुल अलग

नेपोलियन बोनापार्ट 1804 से 1815 तक फ्रांस के सम्राट रहे। वह दूसरे अफसरों से अलग दिखने के लिए टोपी बगल से झुकाकर पहनते थे। लड़ाई के दौरान सैनिक उन्हें आसानी से पहचान सकते थे। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान नेपोलियन प्रमुखता से उभरे थे।

भारत का नेपोलियन कौन था?

इतिहास में फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट को एक कुशल योद्धा के रूप में जाना जाता है। वह विश्व के सबसे महान सेनापतियों में गिना जाता है। उसने फ्रांस में एक नयी विधि संहिता लागू की जिसे नेपोलियन की संहिता कहा जाता है। वह इतिहास के सबसे महान विजेताओं में से एक था। युद्ध में उसके सामने कोई टिक नहीं पा रहा था। भारत का नेपोलियन समुद्रगुप्त को कहा जाता है। वह गुप्त वंश का एक शक्तिशाली राजा था जो चंद्रगुप्त प्रथम और कुमारदेवी का पुत्र था। समुद्रगुप्त ने लगभग पूरे भारत को जीत लिया था। वह कभी किसी से भी युध्द में नहीं हारा। इतिहासकार वी ए स्मिथ ने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन बताया था।

यह भी पढ़ें - Cyber Attack in India: भारत में साइबर घटनाएं वैश्विक औसत से दुगनी, छह महीने में इतनी घटनाएं