
Nasa Astronaut Peggi Whiston with her Team
वाशिंगटन. दुनिया की सबसे अनुभवी एस्ट्रोनॉट पैगी व्हिट्सन रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर वापस लौट आई है। नासा की एस्ट्रोनॉट पैगी व्हिट्सन अंतरिक्ष स्टेशन पर 665 दिन बिताने के बाद वापस लौटी हैं। जबकि इनके साथ ही मिशन में सहयोगी जैक फिशर और एक रूसी कू्र मेंबर भी धरती पर वापस आए। हुर्रिकेन हार्वे तूफान के कारण अंतरिक्ष से वापसी के समय उनका कैप्सूल सोयूज अमरीका के बजाय कजाकिस्तान में रविवार सुबह सूर्योदय के बाद लैंड हुआ। उस वक्त अमरीका में शनिवार की रात का समय था। रविवार सुबह तक तीनों को अमरीका लाया गया।
बता दें कि, पैगी व्हिट्सन ने बतौर महिला इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन में सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड बनाया है। 57 वर्षीय पैगी व्हिट्सन ने, अपनी 8वीं बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करते हुए भारतीय मूल की अमरीकी सुनीता विलियम्स के सात बार अंतरिक्ष में चलने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। पैगी व्हिट्सन ने बायोकेमिस्ट्री में डॉक्टरेट किया है और 2008 में पहली महिला अंतरिक्ष स्टेशन कमांडर के रूप में सेवा दी थी।
पैगी व्हिट्सन और अमरीकी अंतरिक्ष यात्री जैक फिशर और साथी फ्योदोर यर्जिखिन के साथ पांच अंतरिक्ष मिशन के बाद वह अंतरिक्ष बेल्ट के तहत 665 दिन बाद वापस आई हैं। नासा के लिए अप्रैल के बाद यह पहला मौका होगा जब उसके पांच वैज्ञानिक वहां घूम रहे प्रयोगशाला में अमरीकी रिसर्च प्रोजेक्ट को बढ़ावा दे रहे हैं। गौरतलब है कि, 24 अप्रैल 2017 को, वह अंतरिक्ष में 534 दिन बिताने बिताने वाली पहली अमरीकी एस्ट्रोनॉट बनकर और वर्तमान रिकॉर्ड धारक जेफ विलियम्स सी भी आगे निकल गईं। पैगी व्हिट्सन के लिए यह अंतिम अंतरिक्ष यात्रा थी। अब वह रिटायर होने वाली है। बताया जा रहा है कि वह अब नासा को अनुसंधान से जुड़े कार्यों में सहयोग करती रहेंगी। अंतरिक्ष के 665 दिन धरती के समय के अनुसार 277 दिन के बराबर होते हैं। पैगी व्हिटसन अब अपनी अधिक उम्र के कारण रिटायर होना चाहती हैं, शेष जीवन शोध कार्यों में मदद करने के साथ आराम से बिताना चाहती है।
Updated on:
06 Sept 2017 12:04 am
Published on:
03 Sept 2017 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
