इधर इन अंतरिक्ष यात्रियों के लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से जमीन पर भी विवाद पैदा हो गया है। मस्क ने दावा किया है कि अंतरिक्ष यात्रियों को "राजनीतिक कारणों से" अंतरिक्ष में छोड़ा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि कि पूर्व बाइडन प्रशासन जानबूझ कर उनकी वापसी में देरी कर रहा था, । हालांकि, विलियम्स और विल्मोर दोनों ने राजनीतिक नाटक को शालीनता से टाल दिया। इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर, विलियम्स ने कहा, "हम जानते हैं कि हमने यहाँ क्या जीवन जीया है।"