19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेतन्याहू वार क्रिमिनल हैं अमेरिका में उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए, ममदानी का इजरायली पीएम पर बड़ा हमला

Mamdani attack on Israeli PM Netanyahu: जोहरान ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
New York Mayor Zohran Mamdani on Heatwave.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी (Image: X/@ZohranKMamdani)

New York City Mayor Zohran Mamdani: अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की बात कही है। ममदानी ने कहा कि जब नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन के लिए न्यूयॉर्क आएंगे, तो उनकी गिरफ्तारी को लेकर बातचीत जारी है।

NYT को दिए इंटरव्यू में कहा कि ममदानी ने कहा कि मेरी नजर में नेतन्याहू का ठिकाना हेग होना चाहिए। उन्होंने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी करार देते हुए कहा कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में उन पर पहले से ही आरोप तय हैं। ममदानी ने आगे कहा कि यह सिर्फ उनकी सोच नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए बहुत से लोग यही मानते हैं।

ममदानी ने मेयर पद के चुनाव के दौरान भी कहा था कि वे नेतन्याहू को गिरफ्तार करेंगे। अब उन्होंने अपनी पुरानी बात लेकर स्पष्टीकरण दिया है। ममदानी ने कहा कि उन्हें ठीक से नहीं पता कि किसी विदेशी नेता को गिरफ्तार करने का अधिकार उनके पास है या नहीं। इसी वजह से वे शहर के कानूनी सलाहकारों से लगातार सलाह ले रहे हैं। मामदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर का कानून जो भी इजाजत देगा, वे वही करेंगे।

ममदानी के बयान पर इजरायल की प्रतिक्रिया

ममदानी की तीखी बयानबाजी पर इजरायल की प्रतिक्रिया सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने एक्स पर लिखा कि मामदानी को अपने मेयर पद की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए और अपने ही शहर में बढ़ रहे यहूदी विरोध यानी एंटीसेमिटिज्म से निपटना चाहिए। लेकिन इसके बजाय वे इजरायल पर हमला करके सुर्खियां बटोरने में लगे हैं।

नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा आएंगे

डैनन ने आगे कहा कि इससे कुछ नहीं बदलेगा। नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे, गर्व के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे, और दुनिया के सामने इजरायल का सच रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपने नागरिकों की रक्षा करने का इजरायल का अधिकार कभी कम नहीं होगा। डैनन ने तो यह भी कह दिया कि अगर किसी को गिरफ्तार होना चाहिए, तो वह मामदानी हैं, नेतन्याहू नहीं।

ममदानी हमास का समर्थन करते हैं: नेतन्याहू

यह पहली बार नहीं है जब दोनों के बीच तनातनी हुई है। कुछ समय पहले न्यूयॉर्क के एक रेडियो शो में नेतन्याहू ने ममदानी पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया था। नेतन्याहू ने यहां तक कह दिया था कि उनकी नजर में ममदानी दिल से अमेरिका से नफरत करते हैं। यह पूरा विवाद अब न्यूयॉर्क की सियासत से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।