
Nikki Haley
अमेरिका (United States Of America) में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव इसी साल 5 नवंबर को होंगे। देश में चुनावी माहौल और गतिविधियाँ जोर पकड़ रही हैं। रिपब्लिक और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों की तरफ से ही चुनावी जोर-आजमाइश जारी है। डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति पद के दावेदार वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ही होंगे। रिपब्लिक पार्टी से कई उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के दावेदार की रेस में शामिल थे, पर अब यह रेस खत्म हो गई है। फाइनल रेस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और निक्की हेली (Nikki Haley) के बीच थी, पर निक्की अब इस रेस से पीछे हट गई हैं।
निक्की ने खत्म किया अपना अभियान
निक्की ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की रेस से अपना नाम वापस लेते हुए अपना अभियान खत्म किया। निक्की ने इस दौरान लोगों को संबोधित भी किया। निक्की ने इस दौरान सभी को मज़बूत और साहसी रहने का मैसेज दिया और कहा कि वो कहीं भी जाए, भगवान उनके साथ हैं। इसके साथ ही निक्की ने अमेरिका को भी धन्यवाद दिया।
डोनाल्ड ट्रंप को नहीं दिया समर्थन
निक्की ने भले ही अपना अभियान खत्म कर दिया, पर रिपब्लिक पार्टी के दौरे दावेदारों की तरह ट्रंप को अपना समर्थन नहीं दिया। निक्की ने अपने संबोधन में भी ट्रंप पर निशाना साधा। वहीं निक्की के समर्थक भी ट्रंप के खिलाफ हैं।
नहीं मिली उम्मीद के अनुसार सफलता
निक्की को अपने अभियान में उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उन्हें उम्मीद थी। निक्की को रिपब्लिक पार्टी की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) प्राइमरी इलेक्शन और वरमॉण्ट (Vermont) प्राइमरी इलेक्शन में ही जीत हासिल हुई। दूसरे प्राइमरी इलेक्शन्स में उन्हें ट्रंप के सामने जीत नहीं मिली। ऐसे में उनकी दावेदारी ज़्यादा मज़बूत नहीं रही और इसी वजह से उन्होंने अपना अभियान खत्म किया।
फिर से होगा बाइडन-ट्रंप का मुकाबला
निक्की के इस रेस से हटने के बाद 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर बाइडन-ट्रंप का मुकाबला होगा। 2020 के अमेरिकी चुनाव में भी इन्हीं दोनों का आमना-सामना हुआ था जिसमें बाइडन की जीत हुई थी।
यह भी पढ़ें- रूस घूमने गए थे 7 भारतीय, रूसी सेना ने भेज दिया यूक्रेन में युद्ध लड़ने
Published on:
07 Mar 2024 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
