हालांकि सरकार अभी डोभाल की इस यात्रा पर चुप हैं लेकिन ये साफ है कि 9 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि युद्ध के मैदानों में शांति नहीं मिल सकती है और यूक्रेन युद्ध में बच्चों और निर्दोषों की जान का नुकसान भयानक था। NSA अजित डोभाल रूस और यूक्रेन यात्रा के दौरान पीएम के साथ थे और युद्ध को खत्म करने के लिए उन 'विशेष विचारों' के बारे में सब कुछ जानते हैं।