
Sam Altman
टेक वर्ल्ड में कुछ दिन पहले खलबली मच गई जब एआई - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI - Artificial Intelligence) पर बेस्ड पॉपुलर चैट बॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) की पेरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने अचानक से अपने सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की छुट्टी कर दी। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की बैकिंग वाली ओपनएआई ने सैम को सीईओ पद से हटाने के बाद मीरा मुराती (Mira Murati) को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी थी और यह भी साफ कर दिया था कि एक नए और परमानेंट सीईओ की तलाश चल रही है। ऐसे में मन में यह सवाल आना लाज़िमी है कि सैम का अगला कदम क्या हो सकता है। सैम के लिए आगे दो संभावनाओं की चर्चा चल रही है।
ओपनएआई में हो सकती है वापसी
कुछ सूत्रों के अनुसार सैम की ओपनएआई में वापसी हो सकती है। सैम ने इस बारे में कंपनी के एग्ज़िक्यूटिव्स से बातचीत भी शुरू कर दी है। साथ ही सैम ने कंपनी के गवर्नेंस को सुधारने पर भी कंपनी के एग्ज़िक्यूटिव्स से बातचीत की है। ओपनएआई के इंवेस्टर्स और माइक्रोसॉफ्ट ने भी डैमेज कंट्रोल पर विचार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सैम को वापस कंपनी में सीईओ के तौर पर लाने पर भी विचार चल रहा है क्योंकि इंवेस्टर्स और माइक्रोसॉफ्ट को इस बात की आशंका है कि सैम को हटाने की वजह से कंपनी में काम करने वाले कई लोग भी कंपनी छोड़ सकते हैं।ओपनएआई को शुरुआती समय में सपोर्ट करने वाली कंपनी खोसला वेंचर्स भी सैम की ओपनएआई में वापसी चाहती है।
नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी लॉन्च करने का भी प्लान
सूत्रों के अनुसार सैम का एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी लॉन्च करने का भी प्लान है। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार सैम ने ओपनएआई में अपने विश्वस्त लोगों और कुछ मुख्य ओपनएआई रिसर्चर्स से एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी लॉन्च करने के बारे में बात की है। खोसला वेंचर्स के फाउंडर विनोद खोसला चाहता है कि ओपनएआई सैम को वापस सीईओ के तौर पर ले, पर खोसला ने यह भी साफ कर दिया है कि सैम जो भी कदम उठाएगा, उसमें खोसला और और उसकी कंपनी सैम का साथ देगी।
यह भी पढ़ें- चंद्रमा पर है 29 मीटर चौड़ा क्रेटर, क्या चीन के सीक्रेट मिशन से बना था यह गड्ढा?
Published on:
20 Nov 2023 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
