10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan: पंजाब में 48 घंटों में 15 महिलाओं का अपहरण, युवाओं पर हमले, ट्रांसजेंडर पर तेज़ाब फेंका

Women abduction in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में महिलाओं के अपहरण की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है। एक युवक की सार्वजनिक प्रताड़ना और ट्रांसजेंडर पर तेज़ाब से हमला हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

May 04, 2025

Women abduction in Pakistan

Women abduction in Pakistan

Women abduction in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में पिछले 48 घंटों में विभिन्न इलाकों से 15 महिलाओं का अपहरण (women abduction in Pakistan) किया गया। ट्रांसजेंडर पर अत्याचार (crimes against transgender in Pakistan) होने का भी खुलासा हुआ है। डॉन वेब न्यूज के अनुसार अपहरण (Punjab kidnapping cases) के मामले कई थानों में दर्ज कर किए गए हैं। पुलिस ने अपहृत महिलाओं की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

युवक को किया गया अपमानित (youth torture in Khanewal)

खानेवाल में प्रभावशाली लोगों ने एक युवक को लड़की से दोस्ती के शक में प्रताड़ित कर अपमानित किया, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खानेवाल के काहना पुलिस थाने की सीमा के भीतर प्रभावशाली संदिग्धों ने एक युवक को प्रताड़ित किया और अपमानित किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

इसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काहना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

दोस्ती से इनकार, ट्रांसजेंडर पर तेजाब फेंका (acid attack in Multan)

मुल्तान में एक युवक ने एक ट्रांसजेंडर महिला पर दोस्ती करने से इनकार करने पर तेजाब फेंक दिया और भाग गया। पुलिस के अनुसार, ट्रांसजेंडर व्यक्ति पर एसिड अटैक की घटना मुहम्मदपुर घोटा में हुई। आरोपी मुहम्मद रईस, ट्रांसजेंडर व्यक्ति से दोस्ती करना चाहता था।

हमले की शिकार ट्रांसजेंडर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

जब किन्नर ने दोस्ती से इनकार कर दिया तो आरोपी भड़क गया और किन्नर को प्रताड़ित किया, उस पर तेजाब फेंक कर भाग गया। एसिड हमले की शिकार ट्रांसजेंडर महिला को निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हूती ने इज़राइल पर की एयरस्ट्राइक, तेल अवीव एयरपोर्ट हिला, भगदड़ के हालात, नेतन्याहू ने आपात बैठक बुलाई