बलूच नेता मीर यार बलूच (Mir Yar Baloch) ने पाकिस्तानी एयरफोर्स की इस हरकत की निंदा की है। बलूच ने बताया कि इन बच्चों के पास पढ़ने के लिए, अपने दोस्तों और परिवार के साथ खेलने के लिए, हंसने के लिए, जीने के लिए सपने थे लेकिन पाकिस्तान की कट्टरपंथी सेना ने उन्हें बेरहमी से मार डाला। बलूच ने पश्तून लोगों के साथ एकजुटता में खड़े रहने की बात कही है।