
Helen Mary Roberts promoted as brigadier in Pakistan army
पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यकों की स्थिति ज़्यादा अच्छी नहीं है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को ज़्यादा मौके भी नहीं मिलते हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो पाकिस्तान में पहली बार हुआ है। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला अधिकारी को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन-स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई है। जानकारी के अनुसार पदोन्नति हासिल करने वाली महिला का नाम हेलेन मैरी रॉबर्ट्स (Helen Mary Roberts) है और वह सेना चिकित्सा कोर में सेवारत है। हेलेन को सेना के चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया है।
26 सालों की मेहनत
हेलेन ने 26 सालों तक आर्मी मेडिकल कोर में पैथोलॉजिस्ट के रूप में काम किया है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने हेलेन को पाकिस्तानी सेना में योग्यता और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व का एक और जीवंत उदाहरण करार दिया है।
पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने दी बधाई
पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने हेलेन की पदोन्नति पर बधाई दी है। शहबाज़ ने कहा, "ब्रिगेडियर हेलेन, पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य हैंऔर उन्होंने यह प्रतिष्ठित पद हासिल करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। इससे यह भी साबित हो गया कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं। पूरे देश को ब्रिगेडियर हेलेन और अल्पसंख्यक समुदायों से उनके जैसी हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो देश की सेवा कर रही हैं।"
यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए रोमानिया दे सकता है पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम
Updated on:
03 Jun 2024 04:39 pm
Published on:
03 Jun 2024 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
