8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, शारजाह से कराची के लिए भरी थी उड़ान, सर्च ऑपरेशन जारी

Pakistan Cargo Plane Missing : संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से पाकिस्तान के कराची आ रहा एक पाकिस्तानी बोइंग-737 कार्गो विमान मंगलवार रात अचानक लापता हो गया। विमान में चालक दल (क्रू) के 5 सदस्य सवार थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 08, 2026

Boeing 737

Photo- X @Fahadnaimb

Pakistan Cargo Plane Missing : कराची। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से पाकिस्तान के कराची आ रहा एक पाकिस्तानी बोइंग-737 कार्गो विमान मंगलवार रात अचानक लापता हो गया। विमान में चालक दल (क्रू) के 5 सदस्य सवार थे। इसके बाद, अधिकारियों ने अरब सागर में व्यापक स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

समुद्र में सर्च अभियान शुरू

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि कराची के तट के पास लापता हुए इस बोइंग कार्गो प्लेन की तलाश की जा रही है। पाकिस्तान के समय के अनुसार रात 9:21 बजे, रडार पर प्लेन को तेजी से नीचे आते और तेजी से दिशा बदलते देखा गया। लेकिन फिप कराची से लगभग 155 नॉटिकल मील पश्चिम में प्लेन से संपर्क टूट गया।

कई एजेंसियों के जरिए समुद्र में एक साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, K2 एयरवेज ने कहा है कि वह पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी और दूसरी सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। एयरक्राफ्ट ऑपरेटर ने फेसबुक पर कहा, हम अपने साथियों की सुरक्षा के लिए दिल से प्रार्थना कर रहे हैं।

कई बार अचानक बदली अपनी ऊंचाई

फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, विमान ने कई बार अचानक अपनी ऊंचाई बदली। विमान पहले नीचे आया, फिर उसने थोड़ा ऊपर उठने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद वह बेहद तेजी से नीचे आते देखा गया। आखिरी डेटा के मुताबिक, विमान समुद्र तल से महज 1,100 फीट ऊपर था और उसकी नीचे गिरने की रफ्तार (वर्टिकल रेट) माइनस 22,400 फीट प्रति मिनट थी, जो सामान्य से अत्यधिक असामान्य है। इसी के आधार पर विमान के हादसे की आशंका जताई जा रही है।

27 साल पुराना था विमान

लापता हुआ यह बोइंग 737-400 विमान करीब 27 साल पुराना था। निजी कार्गो एयरलाइन कंपनी 'के2 एयरवेज' (K2 Airways) के बेड़े में यह एकमात्र विमान था, जिसने साल 2024 में ही अपनी सेवाएं शुरू की थीं। साल 1999 में इसे पहली बार रूस की एअरोफ्लोट एयरलाइंस में यात्री विमान के तौर पर शामिल किया गया था, जिसे बाद में साल 2012 में मालवाहक (कार्गो) विमान में तब्दील कर दिया गया।