कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद नेशनल असेंबली में विपक्षी नेता उमर अयूब को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पंजाब के पूर्व कानून मंत्री राजा बशारत को जेल से बाहर निकलते ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद, जज ने मामले की सुनवाई 10 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले, सदाकत अब्बासी, मुसर्रत जमशेद चीमा, मोहम्मद अहमद चट्ठा, उमर अयूब, सदाकत अब्बासी, वसीम कय्यूम अब्बासी, जावेद कौसर, साजिद कुरैशी, जरताज गुल, राशिद शफीक और उस्मान डार सहित कई पीटीआई नेता सुनवाई के लिए अदियाला जेल पहुंचे।