
Digital Pakistan
Pakistan News in Hindi: पाकिस्तान सरकार ने सरकार ने डिजिटल पाकिस्तान समिति (Digital Pakistan Committee) का गठन किया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former PM Imran Khan) के कार्यकाल में दोहरी नागरिकता मामले में विवादास्पद रहीं तानिया एड्रोस को (Tania Edros) संयोजक नियुक्त किया गया है।
पाकिस्तान के आईटी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की मंजूरी के साथ एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार तानिया एड्रोस को फिर से डिजिटल पाकिस्तान समिति का हिस्सा बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, आईटी राज्य मंत्री शज़ा फातिमा ख्वाजा समिति की अध्यक्षता करेंगी। तानिया एड्रोस को संयोजक नियुक्त किया गया है।
समिति में आईटी मंत्रालय के सचिव भी शामिल हैं। समिति पाकिस्तान में डिजिटल दृष्टि से संबंधित सिफारिशें तैयार करेगी। ध्यान रहे कि तानिया एड्रोस डिजिटल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने कथित तौर पर अपनी दोहरी नागरिकता (कनाडाई) के लिए आलोचना के बाद इस्तीफा दे दिया था।
Updated on:
25 Apr 2024 03:04 pm
Published on:
25 Apr 2024 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
