इससे पहले 12 जनवरी को भी पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी वजीरिस्तान 9 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं 11 जनवरी को 5 आतंकियों की मौत हुई। गौर करने वाली बात ये है कि ये आतंकी किस संगठन के हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और वजीरिस्तान, TTP और BLA के आतंकियों के वर्चस्व और लगातार होती आतंकी घटनाओं को देखते हुए बताया जा रहा है सेना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच लिबरेशन आर्मी के आतंकियों को निशाना बना रही है।