इसके बाद 2015 के नरसंहार के मुकदमे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए शार्ली अब्दो ने 2 सितंबर, 2020 को फिर से पैगंबर मोहम्मद का कार्टून पत्रिका में छाप दिए। इससे गुस्साए चरमपंथियों ने शार्ली अब्दो पर फिर से हमला करने को कहा, जिसके बाद ये आरोपी महमूद शार्ली अब्दो के पूर्व पते पर पहुंच गया। ये समझकर कि, इस मैग्जीन का ऑफिस उसी बिल्डिंग में है जबकि कार्यालय वहां से शिफ्ट हो चुका था। उसने मांस काटने वाले चाकू से प्रीमियर लिग्नेस समाचार एजेंसी के दो कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि कहा जाता है कि 2015 में हुए भीषण हमले के बाद शार्ली अब्दो ने अपना रुख बदल लिया था।