
Pakistanis against their army
पाकिस्तान (Pakistan) में काफी समय से उथल-पुथल मची हुई है। चाहे राजनीतिक हो, या आर्थिक, पाकिस्तान में अव्यवस्था फैली हुई है। बात अगर राजनीतिक उथल-पुथल की करें, तो जब से इमरान खान (Imran Khan) की पीएम पद से छुट्टी हुई है, तभी से देश में माहौल काफी बदल गया है। इमरान को सत्ता से हटाने में देश की आर्मी का बड़ा हाथ था। इमरान के सत्ता से हटने के बाद भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। हालांकि उनके समर्थक, जो देश में बड़ी तादाद में हैं, देश की आर्मी के खिलाफ हो गए हैं।
आर्मी के खिलाफ हुआ हंगामा
पाकिस्तान में बड़ी तादाद में लोग आर्मी के खिलाफ हो गए हैं। पिछले काफी समय से इमरान की वजह से लोगों में आर्मी से नाराज़गी चल रही है और समय के साथ यह बढ़ती ही जा रही है। आज पाकिस्तान में एक रैली हुई, जिसमें आर्मी के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने जमकर पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं, लोगों ने तो पाकिस्तानी आर्मी को असली आतंकवादी तक बता दिया।
Published on:
19 Aug 2023 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
