16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भारत समेत इन देशों को धमकाया, छात्रों से कहा- हम उन्हें मिटा देंगे

पाकिस्तान अपनी आर्थिक तंगहाली से बौखलाहट में आ गया है। भारत के खिलाफ तो लगातार जहर उगलता ही है लेकिन अब इसमें दो और देश जुड़ गए हैं।

2 min read
Google source verification
asim_munir.jpg

Pakistan Army Chief Asim Munir threatened India, Iran and Afghanistan: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने एक साथ तीन मुल्कों को देख लेने की धमकी दे डाली है। आसिम मुनीर ने भारत के साथ ईरान और अफगानिस्तान को भी धमकाया है। पिछले दिनों ने ईरान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी थी। इसके बाद से ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान का विवाद तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान की वहां की सरकार से है।

पाकिस्तान दो नए दुश्मन हो गए पैदा

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर भारत के खिलाफ तो जब तब तो बोलता ही है लेकिन ईरान और अफगानिस्तान से उनकी नई दुश्मनी शुरू हो गई है और यह पहली मर्तबा हुआ कि उन्होंने तीन देशों को एक साथ धमकाया है। ऐसा समझा जा रहा है कि भारत और ईरान के बीच नजदीकियों की वजह से पाकिस्तान सेना बौखलाहट से भर गई। हद तो तब हो गई जब उन्होंने यह बयान दे डाला कि वह एक साथ तीन दुश्मनों से निपटने की क्षमता रखते हैं।

छात्रों के बीच पाकिस्तान आर्मी चीफ गरज रहे थे

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि जब बात देश की सुरक्षा की आती है तो प्रत्येक पाकिस्तानी हमाारे लिए अफगानिस्तान से ज्यादा अहमियत रखता है। ऐसी परिस्थितियों में अफगानिस्तान भाड़ में जाए। एक छात्र के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान हमपर लगातार हमले कर रहा है लेकिन वह भूल गया है कि हमने 50 लाख अफगानियों को पिछले 50 सालों तक खाना खिलाया लेकिन हमारे बच्चों की बात आएगी और वह हमला करेंगे तो हम उन्हें मिटा देंगे।

क्या है जमीनी हकीकत?

भारतीय सेना की ताकत से पाकिस्तान की सेना अच्छी तरह से वाकिफ है। भारतीय सेना की ताकत के बारे में सोचकर ही पाकिस्तान की सेना के रूह कांप उठते हैं। वहीं अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार पाकिस्तानी सेना हमला तैयार करने को बैठी हुई है। पिछले दिनों ईरान भी पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर ही चुका है। इन हालात में पाकिस्तान के आर्मी चीफ का ऐसा बयान को गीदड़भभकी या सनक के तौर पर ही देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - सोने का सबसे बड़ा भंडार अमरीका के पास, भारत के हालात जानकार आप होंगे थोड़े से सरप्राइज!