2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tourist Plane Crashes in Peru: पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश होने से क्रू समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Peru Plane Crash: पेरू के प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स के ऊपर पर्यटकों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 02, 2026

Tourist Plane Crashes in Peru

पेरू में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत (सोर्स: Molitics एक्स सोर्स)

Tourist Plane Crashes in Peru Latest Update: पेरू के मशहूर पर्यटन स्थल ‘नाज्का लाइन्स’ के ऊपर घूमने निकले पर्यटकों के लिए यह सफर कभी खत्म न होने वाला बन गया। शनिवार को एक छोटा टूरिस्ट विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 11 विदेशी पर्यटक और दो पायलट शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जबकि अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

‘नाज्का लाइन्स’ की सैर के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान पेरू की स्थानीय एयरलाइन एरोडियाना का ‘Cessna Caravan C-208’ था। यह विमान पर्यटकों को दुनिया भर में प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स की हवाई सैर कराने के लिए उड़ान भरता था।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे विमान ने पिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरी। कुछ ही देर बाद यह नाज़्का लाइन्स के ऊपर पहुंचा। इसी दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते विमान आर्कियोलॉजिकल क्षेत्र के पास एक खेत में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचा। शुरुआती अभियान में कई शव बरामद किए गए। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।

विदेशी पर्यटक बने हादसे का शिकार

इस दुर्घटना में कुल 13 लोगों की मौत हुई। इनमें 11 विदेशी पर्यटक और दो पायलट शामिल थे। सरकारी जानकारी के अनुसार, मृतकों में सात पर्यटक इटली के थे। दो पर्यटक जर्मनी से और दो स्पेन से आए थे। दोनों पायलट पेरू के नागरिक थे।

बता दें एरोडियाना पिछले 14 वर्षों से नाज्का लाइन्स के ऊपर उड़ानें ऑपरेटेड कर रही है। हादसे के बाद एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है। वहीं पेरू के नागरिक उड्डयन विभाग और स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है।

क्यों खास है नाज्का लाइन्स और क्यों उठते रहे हैं सुरक्षा पर सवाल?

नाज्का लाइन्स पेरू के रेगिस्तान में बनी हजारों साल पुरानी विशाल आकृतियां हैं। इन्हें जियोग्लिफ्स कहा जाता है। ये आकृतियां इतनी बड़ी हैं कि इन्हें जमीन से पूरी तरह देख पाना संभव नहीं है। इन्हें सही तरीके से देखने के लिए हवाई यात्रा करनी पड़ती है। इसी वजह से हर साल हजारों पर्यटक यहां छोटे विमानों से सैर करने पहुंचते हैं।

यह इलाका यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है। लेकिन यहां पहले भी कई विमान हादसे हो चुके हैं। वर्ष 2022 में एक टूरिस्ट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें सात लोगों की जान गई थी। इससे पहले 2010 में भी इसी क्षेत्र में हुए हादसे में छह पर्यटकों की मौत हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग