2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US-Iran Conflict: ईरान पर हमले की आहट से क्यों बेचैन हुआ सऊदी अरब? क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप से जताई चिंता

Middle East Conflict: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप से ईरान को लेकर चिंता जताई। जानिए अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सऊदी अरब को किस बात का सबसे बड़ा डर है।
2 min read
Google source verification
Saudi Crown Prince on Iran War.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- ANI)

Saudi Crown Prince on US Iran Tensions: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। दोनों देशों के बीच जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेल-गैस की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इसी बीच, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। उन्होंने वार्ता के दौरान चिंता जताई है कि यदि अमेरिका ईरान के साथ संघर्ष को और बढ़ाता है, तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी समाचार वेबसाइट 'Axios' की तरफ से दी गई है।

खास बात यह है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की अमेरिकी राष्ट्रपति से वार्ता ऐसे वक्त में हुई है, जब डोनाल्ड ट्रंप इस पर विचार कर रहे हैं कि ईरान पर नए सैन्य हमले किए जाएं या नहीं।

सऊदी अरब को किस बात की है आशंका?

सऊदी अरब की चिंता यह है कि अमेरिका अगले चरण में ईरान के महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्ठानों या अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है। ऐसे में ईरान जवाबी कार्रवाई में सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को वार्ता के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से यह जानने का प्रयास किया कि वे ईरान के खिलाफ किस तरह की सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

सऊदी अरब ने ईरान समर्थित गुटों पर की थी कार्रवाई

सऊदी अरब ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के साथ मिलकर इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी। बावजूद इसके, सऊदी अरब लगातार अमेरिका और ईरान से वार्ता की मेज पर लौटने की वकालत करता रहा है। सऊदी अरब पिछले पांच महीनों से जारी संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने की अपील करता रहा है।

ईरान पर संभावित हमलों के बीच शनिवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने नई सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र के 10 देशों में मौजूद अमेरिकी नागरिक अत्यधिक सतर्कता बरतें।