2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Iran US War: अमेरिका को ईरान की दो टूक चेतावनी, सिर्फ होर्मुज ही नहीं, दुनिया के सारे समुद्री रास्ते बंद करेगा ईरान!

Global Inflation Energy Price Surge: पश्चिम एशिया की तपन अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को झुलसाने लगी है। एक ओर जहां रणनीतिक जलमार्गों की नाकेबंदी ने तेल आपूर्ति की रीढ़ तोड़ दी है, वहीं दूसरी ओर महाशक्तियों के बीच सीधा टकराव दुनिया को विनाशकारी मोड़ पर ले आया है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Aug 02, 2026

Iran US War, Strait of Hormuz News

Donald Trump Iran Warnin : हॉर्मुज के बाद अन्य समुद्री मार्ग बंद करने की चेतावनी, ईरान ने बढ़ाया दबाव (फोटो सोर्स:@aljazeera.com)

Donald Trump Iran Warning: मध्य पूर्व में जारी खूनी संघर्ष अब एक ऐसे खतरनाक मुकाम पर पहुंच गया है, जहां से वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और सैन्य दबाव के जवाब में ईरान ने दुनिया को अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक तबाही की चेतावनी दी है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के शीर्ष अधिकारी मोहम्मद बाघेर जोलघादर ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि वाशिंगटन ने अपना आक्रामक रुख नहीं बदला, तो तेहरान सिर्फ होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के अन्य सभी रणनीतिक समुद्री रास्तों (Chokepoints) को पूरी तरह सील कर देगा।

Iran US War: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट का साया

फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा की लाइफलाइन माना जाता है। युद्ध की शुरुआत के तुरंत बाद से ही बंद पड़े इस रास्ते से दुनिया की कुल पेट्रोलियम खपत का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा और भारी मात्रा में एलएनजी (LNG) गुजरती है। पिछले पांच महीनों से जारी इस गतिरोध ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है।

मामला केवल ईरान तक सीमित नहीं रहा। लाल सागर में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब की समुद्री घेराबंदी ने स्थिति को और विकराल बना दिया है। सऊदी अरब, जो जून में लाल सागर के रास्ते प्रतिदिन लाखों बैरल तेल का निर्यात कर रहा था, अब पूरी तरह ठप पड़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस नाकेबंदी का सीधा खामियाजा अमेरिकी मतदाताओं और वैश्विक बाजारों को उठाना पड़ेगा

मध्य पूर्व का गहराता संकटविवरण
सामरिक टकरावआर्थिक असर
• होर्मुज जलडमरूमध्य बंद• वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% प्रभावित
• लाल सागर में नाकेबंदी• ऊर्जा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी
• अन्य समुद्री मार्ग बंद करने की चेतावनी• वैश्विक महंगाई और सप्लाई चेन पर दबाव
• अमेरिका-ईरान तनाव में वृद्धि• अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शिपिंग लागत में इजाफा
• क्षेत्रीय सुरक्षा संकट गहराया• वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अनिश्चितता बढ़ी

तेहरान की सैन्य रणनीति: सस्ती तकनीक से बड़ा प्रहार

दूसरी ओर, ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मजीद इब्न अल-रेजा ने देश की रक्षा प्रयोगशालाओं को भविष्य के लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अब डिफेंस इकोनॉमी के मॉडल पर काम कर रहा है। दशकों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने ऐसे ड्रोन और मिसाइल तंत्र विकसित किए हैं, जिन्हें बेहद कम लागत में तैयार किया जा सकता है।

"दुश्मन की भ्रम की स्थिति और रणनीतिक गतिरोध हमें लापरवाह नहीं बना सकता। हमारी रक्षा प्रणाली को और अधिक आक्रामक और आत्मनिर्भर होना होगा।" - मजीद इब्न अल-रेजा, कार्यवाहक रक्षा मंत्री (ईरान)

ईरान का उद्देश्य उपग्रह आधारित रक्षा तकनीकों, खुफिया श्रेष्ठता और लचीले बुनियादी ढांचे के दम पर अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों को सस्ते स्वदेशी हथियारों से थकाना है।

कूटनीतिक हलचल और ट्रम्प की सख्त चेतावनी

तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात कर कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी अमेरिकी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि अमेरिकी कड़े प्रतिबंधों के कारण ईरान भारी मुद्रास्फीति (Inflation) से जूझ रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था ढहने की कगार पर है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व स्थित अपने सभी दूतावासों को किसी भी अनपेक्षित सैन्य तनाव के लिए तैयार रहने का अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख घटनाक्रमवर्तमान स्थिति / प्रभाव
होर्मुज जलडमरूमध्यपिछले 5 महीनों से पूरी तरह बंद, 20% वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित
लाल सागर का मोर्चाहूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के निर्यात मार्गों की घेराबंदी
ईरानी रक्षा नीतिकम लागत वाले ड्रोन्स और स्वदेशी मिसाइल तकनीक पर जोर
गाजा में जमीनी हालातदेर अल-बलाह में भीषण बमबारी, नागरिक बुनियादी ढांचा तबाह

गाजा में तबाही का मंजर बरकरार

राजनीतिक दांव-पेच के बीच गाजा पट्टी में मानवीय संकट गहराता जा रहा है। हालिया इजरायली हमलों में कई नागरिक मारे गए हैं। देर अल-बलाह में एक प्रमुख चिकित्सा भंडारगृह के तबाह होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। आसमान से बरस्ती मिसाइलों और जमीनी घेराबंदी के बीच पूरा मध्य पूर्व एक ऐसे बारूद के ढेर पर बैठा है, जहां एक छोटी सी चिंगारी पूरे विश्व को महाविनाश की ओर धकेल सकती है।