2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Idaho Restaurant Shooting: इडाहो के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमलावर समेत कई की मौत

Twin Falls Shooting : वीकेंड की चहल-पहल के बीच अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा अमरीकी शहर ट्विन फॉल्स। रेस्टोरेंट में परिवार संग वक्त बिता रहे बेकसूर लोग लहूलुहान हो गए आखिर गन कल्चर की इस आग में कब तक झुलसती रहेगी अमरीकी लोग?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Aug 02, 2026

In-N-Out Burger shooting

In-N-Out Burger shooting :इडाहो के इन-एन-आउट बर्गर में हमलावर की फायरिंग, कई मृत (फोटो सोर्स:@@Simo7809957085)

Idaho Shooting: शनिवार की दोपहर इडाहो राज्य का शांत शहर ट्विन फॉल्स आम दिनों की तरह अपनी रफ्तार में था। मशहूर फास्ट-फूड चेन 'इन-एन-आउट बर्गर' (In-N-Out Burger) में लोगों की भीड़ अपने पसंदीदा खाने का लुत्फ उठा रही थी। तभी अचानक राइफल से लैस एक सिरफिरे शख्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। पलक झपकते ही हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार और बदहवासी में तब्दील हो गया।

इस दिल दहला देने वाली वारदात में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि हमलावर को भी मौके पर ही ढेर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शी का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

घटना के वक्त रेस्टोरेंट के पास सिग्नल पर खड़े चश्मदीद लेन कोहेन ने इस खौफनाक वारदात को करीब से देखा। उन्होंने बताया:

"मैंने देखा कि एक शख्स एआर-स्टाइल राइफल (AR-style rifle) लेकर ड्राइव-थ्रू से बाहर निकला। तभी पिस्टल लिए एक दूसरे व्यक्ति ने उस पर गोलियां चला दीं। इसी भगदड़ के बीच रेस्टोरेंट के एक जांबाज कर्मचारी ने सीने में गोली लगी महिला को घसीटकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। महिला की हालत बेहद नाजुक लग रही थी।"

पुलिस नियंत्रण में स्थिति, हमलावर की पहचान जारी

चीफ ऑफ पुलिस मैथ्यू हिक्स ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल का दृश्य बेहद भयानक और अफरा-तफरी से भरा था। फिलहाल हमलावर मारा जा चुका है और समुदाय के लिए अब कोई खतरा नहीं है। शहर के प्रवक्ता जोश पाल्मर ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में एक ही हमलावर के शामिल होने का अंदेशा है और उसकी पहचान के साथ-साथ वारदात के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं, इडाहो के सीनेटर माइक क्रैपो ने सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

अमेरिका में क्यों नहीं थम रहा 'गन कल्चर' का खौफ?

यह कोई पहली घटना नहीं है जिसने अमेरिका को हिलाकर रखा हो।

आसान बंदूक कानून: इडाहो जैसे राज्यों में गन लॉ बेहद उदार माने जाते हैं, जहां बिना किसी कड़े बैकग्राउंड चेक के हथियार हासिल करना तुलनात्मक रूप से आसान है।

मास शूटिंग के आंकड़े: गन वॉयलेंस आर्काइव (Gun Violence Archive) के आंकड़ों के मुताबिक, अमरीका में हर साल सैकड़ों ऐसी 'मास शूटिंग' की घटनाएं होती हैं, जिनमें आम नागरिक अपनी जान गंवाते हैं।

AR-15 शैली की राइफलों पर विवाद: ज्यादातर बड़ी गोलीबारी की घटनाओं में एआर-स्टाइल सेमी-ऑटोमैटिक राइफलों का इस्तेमाल देखा गया है। इसके बावजूद अमरीका में गन कंट्रोल (हथियार नियंत्रण) कानून को सख्त बनाने पर राजनीतिक खींचतान जारी है।