
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ। ( फोटो: ANI)
India-Australia Joint Declaration Declaration : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की सप्लाई करेगा। हमने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे हमारे स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को नई गति मिलेगी। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेजारी किए गए संयुक्त घोषणा पत्र में यह घोषणा की । दोनों ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद का मिलजुल कर सामना करेंगे । भारत और ऑस्ट्रेलिया ने समंदर में चौकसी के लिए खास प्लान बनाया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को रक्षा और सुरक्षा सहयोग (2026) पर ऑस्ट्रेलिया-भारत संयुक्त घोषणा पत्र का अनावरण किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एनर्जी सिक्योरिटी की पुष्टि की है और यूरेनियम एक्सपोर्ट एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया है। दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की पुष्टि की गई और तेजी से अनिश्चित होते भू-राजनीतिक वातावरण के बीच घनिष्ठ रणनीतिक समन्वय के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई। घोषणा में आगे कहा गया कि दोनों देश अमेरिका और जापान के साथ सहयोग का विस्तार करेंगे, जिसमें क्वाड और इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव के माध्यम से सहयोग शामिल है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने कहा, 'हम रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर इस संयुक्त घोषणा के प्रति प्रतिबद्ध हैं व एक खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा महत्वाकांक्षा से प्रेरित हैं।'
दोनों नेताओं ने घोषणापत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान, 1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन के तहत नौवहन और हवाई उड़ान की स्वतंत्रता और प्रभावी क्षेत्रीय संस्थानों की समर्थित 'एक खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर,आतंकवादी खतरों, आतंकवादी संस्थाओं और व्यक्तियों के बारे में जानकारी शेयर करने में वृद्धि करने के साथ-साथ हिंसक उग्रवाद, आतंकवाद के वित्तपोषण, ऑनलाइन कट्टरता, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और समुद्री सुरक्षा के खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है, जो साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर ऑस्ट्रेलिया - भारत पैक्ट्स के तहत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज जब हम विश्व की खेल राजधानी मेलबर्न में हैं, तो खेलों की बात न करना क्रिकेट मैच में टॉस जीतने के बाद खेल शुरू न करने जैसा होगा। क्रिकेट भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में एक कूटनीतिक भाषा है। उन्होंने कहा, कई मायनों में, हमारी बैठकें क्रिकेट के खेल की तरह हैं: हमारा एजेंडा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह केंद्रित होता है, हमारे निर्णय टी20 मैच की तरह त्वरित होते हैं, और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह स्थायी और गहरी होती है।' मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात की।भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।' ( इनपुट ; ANI)
Updated on:
09 Jul 2026 12:27 pm
Published on:
09 Jul 2026 11:48 am
