
Iran war -image patrika
Iran War - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से सीजफायर खत्म करने का ऐलान कर दिया है। NATO समिट में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते। इसी के साथ अमेरिका ने ईरान के अनेक ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने भी जवाब में बहरीन और कुवैत के अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया। सीजफायर खत्म होने के साथ ही दुनियाभर में ईंधन को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। देश में भी तेल संकट गहरा सकता है। ताजा हमलों के बाद होर्मुज से कच्चे तेल से भरा एक जहाज वापस लौटा है। CNN ने बताया कि जहाज में भारतीय झंडा लगा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं कि ईरान किसी समझौते का पालन करेगा। बुधवार देर रात अमेरिका ने ईरान पर जबर्दस्त एयरस्ट्राइक की। बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक आदि शहरों में बम बरसाए। अमेरिका के अनुसार, ईरान के होर्मुज में जहाजों पर हमले के जवाब में ये कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, हम पर हमला किया तो उसका 20 गुना जवाब देंगे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी साफ कर दिया कि होर्मुज में ईरान को कमजोर करने तक हमले जारी रहेंगे।
बुधवार रात अमेरिका ने ईरान के बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की।
इससे पहले मंगलवार देर रात भी ईरान के करीब 80 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई थी।
ईरान ने जवाब में बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। IRGC ने यह दावा किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट में कहा कि ईरान के साथ सीजफायर अब खत्म हो चुका है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट कर दिया कि अब अमेरिका से आगे की बातचीत नहीं होगी।
अमेरिका और ईरान के ताजा हमलों का भारत पर भी प्रभाव पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद बुधवार को एक भारतीय जहाज होर्मुज से वापस लौटा है। जहाज में कच्चा तेल भरा था।
CNN ने बताया कि भारतीय झंडे वाला जहाज ‘लीला वादिनार’ वापस लौट गया है। जहाज कुवैत का 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा था। बुधवार को होर्मुज के पास ओमान के तट से भारतीय जहाज को वापस लौटना पड़ा।
Updated on:
09 Jul 2026 08:45 am
Published on:
09 Jul 2026 08:44 am
