13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की हत्या, फिर उसकी फोटो प्रेमिका को भेजी, तेलंगाना के इंजीनियर की कहानी सुनकर पुलिस भी चौंकी

अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर ने बेहद क्रूर तरीके से अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद उसके शव की तस्वीर को अपने गर्लफ्रेंड को भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
gorakhpur chauri chaura teenager murder friend train death inside story

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में एक भारतीय इंजीनियर पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के अगले ही दिन उसने अपनी पत्नी के शव की तस्वीर भारत में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड को भेज दी। यह मामला पिछले नौ महीने से पुलिस की जांच में था और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन है आरोपी ?

आरोपी का नाम अविनाश नार्ने है, उम्र 30 साल, मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं और अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते हैं। बेलेव्यू पुलिस ने 27 जून को अविनाश को गिरफ्तार किया और 1 जुलाई को अभियोजकों ने उन पर हत्या का मामला दर्ज किया। फिलहाल वह किंग काउंटी जेल में हैं और उनकी जमानत राशि 50 लाख डॉलर, यानी करीब 47 करोड़ रुपये तय की गई है।

शादी के छह महीने बाद ही मौत

मृतका का नाम राजिता सब्बिनेनी था, उम्र सिर्फ 27 साल। जून 2025 में दोनों की शादी हुई थी और इसके एक महीने बाद ही वे साथ रहने लगे थे। 27 अक्टूबर 2025 को राजिता अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में बेहोश हालत में मिली थीं, हालांकि दमकल कर्मियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पति की कहानी में मिली खामियां

अविनाश ने पुलिस को बताया था कि वह घर से बाहर सामान लेने गया था और लौटने पर बाथरूम बंद मिला। उसका कहना था कि करीब 40 मिनट तक वह बाहर था। लेकिन पुलिस ने घर के स्मार्ट लॉक और दरवाजे के सुरक्षा रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसके बाहर जाने के दौरान कोई और घर में नहीं आया था। यानी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने की गुंजाइश ही खत्म हो गई। शुरू में उसने यह भी कहा था कि पत्नी की सेहत ठीक नहीं थी और शायद उसने ज्यादा कफ सिरप ले लिया हो।

पोस्टमार्टम ने खोला राज

जांच में सामने आया कि राजिता की मौत गला दबाने से सांस रुकने के कारण हुई थी, और इसे हत्या करार दिया गया। इसी के बाद जांच एजेंसियों ने गहराई से पड़ताल शुरू की।

प्रेम प्रसंग और चार फोन कॉल

जांच में सबसे हैरान करने वाली बात यह निकली कि अविनाश की भारत में एक महिला से गुपचुप प्रेम कहानी चल रही थी, और शादी से पहले शुरू हुआ यह रिश्ता शादी के बाद भी जारी रहा। यहां तक कि वह महिला शादी समारोह में भी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, जिस दिन राजिता की मौत हुई, उस दिन अविनाश ने अपनी प्रेमिका को कम से कम चार बार फोन किया था। अगले दिन उसने पत्नी के शव की तस्वीर भी उसे भेज दी, जिसे उसने पूछताछ के दौरान खुद स्वीकार किया।

शरबत में कड़वा स्वाद, फिर मौत

चैट रिकॉर्ड से एक और डरावना पहलू सामने आया। राजिता कई बार पति को बता चुकी थीं कि वह जो ड्रिंक बनाता है उसका स्वाद अजीब कड़वा लगता है। मौत वाले दिन उन्होंने संदेश भेजा था कि स्मूदी का स्वाद जैसे दवा और कफ सिरप जैसा है।