28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम नरेंद्र मोदी का पेरिस में प्रवासी भारतीयों को संबोधन, लोगों से लोगों के जुड़ाव को बताया भारत और फ्रांस के संबंधों का आधार

PM Narendra Modi Addresses Indian Diaspora: पीएम नरेंद्र मोदी कल ही पेरिस पहुंचे हैं। पेरिस पहुंचकर पीएम मोदी ने देर रात पेरिस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

4 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 14, 2023

pm_modi_addresses_indian_diaspora_in_paris.jpg

PM Narendra Modi addresses Indian diaspora in Paris

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) कल अपने दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) पहुंचे हैं। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा करीब 36 घंटे का होगा। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा एक ऑफिशियल विज़िट है। पीएम मोदी इस दौरान फ्रांस की पीएम एलिसाबेथ बोर्न (Elisabeth Bourne), राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron), सीनेट अध्यक्ष और कुछ बड़े सीईओ से भी मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने देर रात प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित किया।


भारत माता की जय सुनकर लगता है मैं घर आ गया

पीएम मोदी के स्टेज पर पहुंचते ही 'भारत माता की जय' के नारे लगे। ऐसे में पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, "मैं जब भी भारत माता की जय सुनता हूं तब लगता है कि मैं घर आ गया हूं।"


फ्रांस के लोगों को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने कहा, "मैं कई बार फ्रांस आया हूं लेकिन इस बार मेरी यात्रा खास है। कल फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है और मैं फ्रांस के लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं। मुझे इस अवसर पर आमंत्रित करने के लिए मैं फ्रांस के लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज फ्रांस की प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत किया और कल मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस के राष्ट्रपति) के साथ राष्ट्रीय दिवस की बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लूंगा। यह भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का सबूत है।"


भारत को उदाहरण के तौर पर देख रही है दुनिया

पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया न्यू वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। इसमें भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है और पूरा G20 समूह भी भारत की क्षमता देख रहा है। चाहे जलवायु परिवर्तन हो, सप्लाई चेन हो, आतंकवाद का या कट्टरवाद का सामना करना हो, दुनिया आज भारत को एक उदाहरण के तौर पर देख रही है।"


लोगों का लोगों से जुड़ाव दोनों देशों के संबंधों का मज़बूत आधार

पीएम मोदी ने आगे कहा, "लोगों का लोगों से जुड़ाव भारत और फ्रांस के संबंधों और साझेदारी का सबसे मज़बूत आधार है। भारत और फ्रांस मिलकर 21वीं सदी की कई चुनौतियों से एक साथ निपट रहे हैं। इसलिए इस अहम समय में हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की अहमियत और भी बढ़ बढ़ गई है।"


भारतीय सैनिक हुए थे फ्रांस की धरती पर शहीद

पीएम मोदी ने आगे कहा, "सैकड़ों सालों पहले फ्रांस की आन-बान-शान की रक्षा करने के लिए कई भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हो गए थे। फ्रांस में युद्ध में भाग लेने वाली रेजिमेंटों में से एक पंजाब रेजिमेंट भी थी और वो कल राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेने जा रही है।"


दुनिया की सबसे पुरानी भाषा भारतीय होना गर्व की बात

पीएम मोदी ने आगे कहा, "तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। इससे बड़े गर्व की बात क्या हो सकती है कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा भारतीय है।"


बोन्जोर इंडिया

पीएम मोदी ने आगे कहा, "लोगों का लोगों से जुड़ाव भारत और फ्रांस के संबंधों और साझेदारी का सबसे मज़बूत आधार है। भारत और फ्रांस के लोग दोनों देशों के बीच साझेदारी को मज़बूत बना रहे हैं। दोनों देशों के लोगों का विश्वास इसी से मिलता जुलता है। इसी वजह से फ्रांस में 'नमस्ते इंडिया' मनाया जाता है और भारत में हम 'बोन्जोर इंडिया' मनाते हैं।"


पीएम मोदी ने देश की जनता को समर्पित किया एक-एक सेकंड

पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारत ने यह तय कर लिया है कि हम कोई अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे और न ही एक भी क्षण बर्बाद होने देंगे। मैंने भी इस बात का संकल्प लिया है कि मेरा एक-एक सेकंड देश की जनता के लिए है।"


चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का भी किया ज़िक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इसरो के ग्रैंड प्रोजेक्ट चंद्रयान-3, जिसकी आज श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग होगी, का भी ज़िक्र किया।


फ्रांस में भी होगा UPI का इस्तेमाल

पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारत और फ्रांस ने फ्रांस में UPI का इस्तेमाल करने पर बात की है और दोनों देश इस बारे में सहमत भी हो गए हैं। आने वाले दिनों में इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी। इससे सभी भारतीय पर्यटक फ्रांस में UPI का इस्तेमाल करते हुए रुपये में भुगतान कर सकेंगे।"


5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीज़ा

पीएम मोदी ने आगे कहा, "फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए भी एक फैसला लिया गया है। मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को पढ़ाई पूरी होने के बाद 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीज़ा दिया जाएगा।"


विदेशों में रहने वाले भारतीय भारत के नागरिकों जितने अहम

पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारत अगले 25 सालों में एक विकसित देश बनने की दिशा में तेज़ी से काम कर रहा है। इंटरनेशनल एजेंसियों का कहना है कि भारत एक उज्ज्वल स्थान है। भारत में निवेश करने की बेहतरीन संभावनाएं हैं। भारत सरकार विदेशों में बसे सभी भारतीयों को सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। चाहे वह यूक्रेन हो या सूडान, अफगानिस्तान या इराक, हम हमेशा अपने देशवासियों की सुरक्षा के लिए आगे आए हैं। विदेशों में बसे भारतीय हमारे लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने भारत में रहने वाले नागरिक।"


भारत ने निकाला 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर

पीएम मोदी ने आगे कहा, "यूनाइटेड नेशन्स की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने सिर्फ 10-15 सालों में करीब 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। यह यूरोप और अमरीका की जनसंख्या से भी ज़्यादा है।"


काइलियन एम्बाप्पे हैं भारत में सुपरहिट

पीएम मोदी ने आगे कहा, "फुटबॉल प्लेयर काइलियन एम्बाप्पे भारत में सुपरहिट हैं। एम्बाप्पे को शायद फ्रांस से ज़्यादा भारत में लोग जानते हैं।"


यह भी पढ़ें- भारत और फ्रांस की एयर फोर्स के राफेल विमानों ने बैस्टिल डे परेड के लिए एक साथ किया अभ्यास, देखें फोटोज़