
PM Narendra Modi to witness Chandrayaan-3 landing
भारत (India) का ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 14 जुलाई को चन्द्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। अब आज, बुधवार, 23 अगस्त को इसकी चांद पर लैंडिंग होने वाली है। इसरो (ISRO) के अनुसार शाम करीब 6 बजकर 04 मिनट पर इसकी चांद पर लैंडिंग हो सकती है। दुनियाभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। साथ ही दुनियाभर की नज़रें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। आज शाम को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दुनियाभर में लाइव देखा जाएगा। इसके लिए चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का लाइव स्ट्रीमिंग प्रोग्राम होगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) भी इससे जुड़ेंगे।
दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली देखेंगे ऐतिहासिक पल
पीएम मोदी इस समय दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में हैं। दक्षिण अफ्रीका में इस समय 15वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और उसमें शामिल होने के लिए ही पीएम मोदी जोहानसबर्ग (Johannesburg) दौरे पर हैं। पर देश से दूर होने के बावजूद पीएम मोदी भारत के साथ ही दुनियाभर के लिए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने से पीछे नहीं हटेंगे। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए ही इस ऐतिहासिक पल को वर्चुअली देखेंगे।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ चांद की सतह पर उतरने वाले देशों के क्लब में शामिल होगा भारत
चांद की सतह पर इससे पहले अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ लैंड कर चुका है। कुछ दिन पहले रूस ने भी ऐसा करने की कोशिश की थी, पर उसे सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में अगर आज चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करता है, तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
एक और इतिहास रचने के करीब भारत
चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के साथ ही भारत एक और इतिहास भी रच सकता है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर लैंडिंग करेंगा। इससे पहले ऐसा कोई भी देश नहीं कर पाया है। ऐसे में भारत के पास सफलतापूर्वक ऐसा करने और ऐसा करने वाला पहला देश बनने का मौका है।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 के लिए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने दी भारत को बधाई, बताया ऐतिहासिक पल
Published on:
23 Aug 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
