8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Indonesia Visit: 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, हेलीकॉप्टर से साझा की भव्य झलक

Prambanan Temple: इंडोनेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने हेलीकॉप्टर से मंदिर का भव्य हवाई दृश्य साझा किया और भारत-इंडोनेशिया के बीच विरासत संरक्षण सहयोग को नई मजबूती मिली।
2 min read
Google source verification
PM Modi offers prayers at Prambanan Temple in Indonesia.

पीएम मोदी इंडोनेशिया दौरे पर ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर पहुंचे। (Photo- ANI)

PM Modi visits Prambanan Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ लगभग 1,000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। यहां पीएम मोदी ने भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित इस ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

इंडोनेशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर की यात्रा के दौरान भगवान शिव को समर्पित पवित्र मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का उच्चारण करते हुए अपनी आध्यात्मिक अनुभूति भी साझा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन भी किया।

योग्यकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर से दिखाई दे रहे इस भव्य मंदिर का हवाई दृश्य सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'भव्य प्रम्बानन मंदिर!।'

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, किसी न किसी रूप में मुझे हमेशा मुझे भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों को निकट से देखा। यह दृश्य दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक बना।

पीएम मोदी ने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की

प्रम्बानन मंदिर भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों से भी संक्षिप्त बातचीत की। मंदिर तक पहुंचने के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भारत और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंदिर की दीवारों पर रामायण के प्रसंगों की नक्काशी

प्रम्बानन मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू धार्मिक स्थल माना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। इस विशाल परिसर में भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित भव्य मंदिर हैं। इनके साथ उनके दिव्य वाहनों को समर्पित मंदिर भी निर्मित किए गए हैं। यह परिसर कभी 240 मंदिरों में फैला था।

मंदिर की पत्थर की दीवारों पर रामायण के प्रसंगों और अन्य धार्मिक कथाओं की उत्कृष्ट नक्काशी भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती है। मंदिर परिसर के केंद्र में स्थित 47 मीटर (154 फीट) ऊंचा शिव मंदिर प्रम्बानन का सबसे ऊंचा और सबसे भव्य मंदिर है। इस मंदिर को प्राचीन हिंदू वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति माना जाता है।