8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कतर से LNG भरकर भारत आ रहे जहाज पर हुआ हमला, इंजन में लगी आग; चारों भारतीय सुरक्षित

Strait Of Hormuz Drone Strike: जहाज पर कुल 29 क्रू सवार थे, जिनमें चार भारतीय भी थे। वहीं चालक दल समेत सभी क्रू सुरक्षित है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले से जहाज को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह आगे की ओर बढ़ रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 08, 2026

LNGC Al Rekayyat attack

कतर से भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन से हुआ हमला (Photo-IANS)

Qatar to India LNG Ship Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार एक बार फिर से हालात बिगड़ने लगे है। कतर से भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया। यह जहाज LNG से लदा हुआ है। हालांकि जहाज पर सवार चारों भारतीय चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित है। इस हमले को लेकर कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप राजदूत को तलब किया है और प्रोटेस्ट नोट भी सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक, यह जहाज कतर से भारत आ रहा था, तभी होर्मुज से गुजरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आ गया। हमले के दौरान जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, जिससे भारी धुआं फैल गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज पर हमले की सूचना आरपीएसएल की ओर से तुरंत डीजीसीओएमएम को दी गई। जहाज को ड्रोन हमले से नुकसान हुआ है, लेकिन पर्यावरण को किसी तरह से नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं आई है। बता दें कि यह जहाज कतर के रास लाफान से एलएनजी लेकर भारत के दहेज बंदरगाह की ओर आ रहा था।

जहाज में सवार थे 29 क्रू

जहाज पर कुल 29 क्रू सवार थे, जिनमें चार भारतीय भी थे। वहीं चालक दल समेत सभी क्रू सुरक्षित है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले से जहाज को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह आगे की ओर बढ़ रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित समुद्री अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

कतर ने ईरान पर लगाया आरोप

जहाज पर हमले के बाद कतर ने ईरान पर आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज के पास कतर के जहाज को निशाना बनाया गया है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। 

कतर ने ईरान से क्षेत्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने वाली गतिविधियां तत्काल बंद करने और अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित नौवहन को खतरे में न डालने की मांग की है। साथ ही इस हमले और इससे होने वाले सभी नुकसान के लिए ईरान को कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

बता दें कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पहले ही से तनाव बना हुआ है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं बढ़ा दी हैं।