
लोकप्रिय पुस्तक जीन मशीन के लेखक वेंकी रामकृष्णन को मिला ब्रिटिश ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान
ब्रिटिश और अमेरिकी संरचनात्मक जीवविज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी रामकृष्णन को ब्रिटिश ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान मिला है। इनका जन्म भारत में हुआ था। वेंकी रामकृष्णन यह सम्मान किंग चार्ल्स तृतीय ने दिया। ब्रिटिश ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान के लिए उनका चुनाव सितंबर में किया गया था। तमिलनाडु में चिदंबरम के मंदिरों के शहर से आने वाले वेंकटरामन वेंकी रामकृष्णन (70 वर्ष) ने 30 से अधिक वर्षों तक जीवविज्ञानी के रूप में काम किया है। उनका अधिकांश शोध आणविक जीव विज्ञान में केंद्रीय समस्याओं पर केंद्रित है। उन्हें राइबोसोम की उच्च-रिजॉल्यूशन परमाणु संरचना के लिए थॉमस स्टिट्ज और एडा योनाथ के साथ 2009 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसने एंटीबायोटिक दवाओं के विकास में नई संभावनाएं खोलीं।
लोकप्रिय पुस्तक जीन मशीन के लेखक हैं रामकृष्णन
वेंकटरामन वेंकी रामकृष्णन को किंग चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार को सम्मानित किया था। उन्हें इसके लिए सितंबर में चुना गया था। रामकृष्णन को 2012 में आणविक जीव विज्ञान की सेवाओं के लिए नाइटहुड से सम्मानित किया गया था। वह लोकप्रिय पुस्तक जीन मशीन के लेखक भी हैं।
कई संस्थानों से जुड़े रहे
रामकृष्णन यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, लियोपोल्डिना और ईएमबीओ के सदस्य होने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के विदेशी सदस्य भी हैं। 2017 में उन्हें अमेरिकन एकेडमी ऑफ अचीवमेंट का गोल्डन प्लेट अवार्ड मिला। ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज के छात्र रहे रामकृष्णन को 2015 में पांच साल के लिए रॉयल सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
2010 में रामकृष्णन को मिला पद्म विभूषण
वेंकटरामन वेंकी रामकृष्णन ने बड़ौदा विश्वविद्यालय, ओहियो विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था। उन्हें 2010 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
Updated on:
12 Nov 2022 02:20 pm
Published on:
12 Nov 2022 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
