
President Droupadi Murmu conferred with Suriname's highest civilian award
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Of India Droupdi Murmu) इस समय सूरीनाम (Suriname) दौरे पर हैं। साउथ अमरीका (South America) में स्थित इस देश में राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय दौरा रहेगा, जो 4 जून से 6 जून तक रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला सूरीनाम दौरा है। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी (Chandrika Prasad Santokhi) से कुछ अहम विषयों पर बातचीत की। हालांकि इस दौरे पर अहम बातचीत के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू के लिए एक बेहद ही सम्मान का अवसर भी मिला, जब उन्हें सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति मुर्मू को मिला ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार
ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार (Grand Order Of The Chain Of The Yellow Star) को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है। सोमवार रात सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी ने भारतीय राष्ट्रपति मुर्मू को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया गर्व की बात
राष्ट्रपति मुर्मू ने ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के ज़रिए खुशी जाहिर की। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, "मैं सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान, "ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार" प्राप्त करके बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। यह सम्मान न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के उन 140 करोड़ लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं यह सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को भी समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
Published on:
06 Jun 2023 05:48 pm
