29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 माह के मासूम का दर्दनाक अंत, ब्रिटेन में गे कपल ने गोद लिए बच्चे को यौन शोषण के बाद मार डाला, कैसे खुला राज?

Adopted baby killed: ब्रिटेन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गे कपल जेमी वार्ले और जॉन मैकगोवान ने गोद लिए 13 महीने के बच्चे प्रेस्टन डेवी का यौन शोषण कर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Apr 29, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo-Grok)

एक 13 महीने के मासूम बच्चे की मौत ने पूरे ब्रिटेन को हिला कर रख दिया है। जिसने उसे गोद लिया था, वही उसका सबसे बड़ा दुश्मन निकला।

प्रेस्टन डेवी नाम के इस बच्चे को जब जेमी वार्ले और उसके साथी जॉन मैकगोवान-फाजाकेर्ली (गे कपल) ने अप्रैल 2023 में गोद लिया, तो लगा कि इस बच्चे की जिंदगी संवर जाएगी। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। अदालत में जो बातें सामने आई हैं, वो रूह कंपा देने वाली हैं।

वार्ले ने अपनी बहन को एक मैसेज में लिखा था- 'वो आज मरा हुआ मांस है। रात 11 बजे के बाद सोया ही नहीं।' यह मैसेज उसने बच्चे के घर आने के महज कुछ दिनों बाद भेजा था। बस इसी कड़ी ने उसे बुरी तरह फंसा दिया।

सिर्फ चार महीने में हो गई मौत

बच्चा अप्रैल 2023 में इस जोड़े के ब्लैकपूल स्थित घर में आया और जुलाई 2023 में उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। वार्ले ने पुलिस को बताया कि बच्चा नहाते वक्त डूब गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यह झूठ पकड़ लिया।

डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे के शरीर पर 40 से ज्यादा चोटों के निशान थे। इनमें से कोई भी चोट दुर्घटना से नहीं लगी थी। मौत की वजह सांस की नली में रुकावट बताई गई जो या तो मुंह दबाने से या कोई चीज गले में ठूंसने से हुई।

स्कूल टीचर था आरोपी

वार्ले एक हाई स्कूल में 'हेड ऑफ ईयर' के पद पर काम करता था। उसने बच्चे को गोद लेने के लिए खास तौर पर एक साल की छुट्टी ली थी। लेकिन बच्चे के घर आते ही उसकी परेशानी शुरू हो गई।

उसने एक दोस्त को लिखा- पहली रात तो मैं उसे खेत में गायों के साथ छोड़ना चाहता था। एक और मैसेज में उसने लिखा- वो बस चिड़चिड़ा है। और फिर- अभी हम अपने हर फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

पहले भी तीन बार अस्पताल जा चुका था बच्चा

इस जोड़े की देखभाल में रहते हुए प्रेस्टन को तीन बार अस्पताल ले जाया गया। एक बार उसकी बाईं कोहनी टूटी हुई पाई गई। इसके बावजूद किसी ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

जिस फोस्टर मां सैंड्रा कूपर ने प्रेस्टन को जन्म के बाद 10 महीने तक पाला था, उन्होंने अदालत में बताया कि बच्चा बहुत खुशमिजाज था। नींद में थोड़ी दिक्कत जरूर थी लेकिन सिर पर हाथ फेरने से वो तुरंत सो जाता था।

दोनों आरोपियों ने इनकार किया

वार्ले पर हत्या, यौन शोषण, शारीरिक हमला और अश्लील तस्वीरें बनाने समेत कई गंभीर आरोप हैं। उसके साथी मैकगोवान-फाजाकेर्ली पर बच्चे की मौत में सहयोग करने और यौन शोषण के आरोप हैं। दोनों ने अदालत में खुद को बेकसूर बताया है। मामले की सुनवाई प्रेस्टन क्राउन कोर्ट में जारी है।