
भविष्यवक्ता निकोलस औजुला ने दुनिया को चेताया (Photo - Instagram/nicolasaujula)
Nicolas Aujula Prediction: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियों के बाद अब लंदन के प्रसिद्ध हिप्नोथेरेपिस्ट और भविष्यवक्ता निकोलस औजुला (Nicolas Aujula) ने 2025 को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणियां (Prediction) की हैं, जिन्होंने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। बाबा वेंगा की तरह, जिन्हें 'बाल्कन की नास्त्रेदमस' कहा जाता है, निकोलस औजुला भी अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी और 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन जैसी घटनाओं की पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं। अब उनकी नई भविष्यवाणियों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।
निकोलस औजुला ने चेतावनी दी है कि 2025 का साल वैश्विक स्तर पर कई बड़े संकटों का गवाह बनेगा। उनकी प्रमुख भविष्यवाणियों में शामिल हैं:
तीसरा विश्व युद्ध: औजुला का दावा है कि 2025 के मध्य तक तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है। यह युद्ध धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा और घृणा को बढ़ावा दे सकता है, जिससे वैश्विक स्तर पर तबाही मचेगी।
प्राकृतिक आपदाएं: जलवायु परिवर्तन के कारण 2025 में चरम मौसम की घटनाएं और विनाशकारी बाढ़ की आशंका है। औजुला ने कहा है कि "पृथ्वी मानवता से प्रतिशोध लेगी," जिसके परिणामस्वरूप प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी।
आर्थिक संकट: वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी उथल-पुथल और महंगाई की चेतावनी दी गई है, जिससे कई देश मंदी का सामना कर सकते हैं।
राजनीतिक बदलाव: औजुला ने भविष्यवाणी की है कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 2025 में इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह एक महिला नेता लेंगी। साथ ही, शाही परिवार में प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच सुलह की संभावना भी जताई है।
वैज्ञानिक प्रगति: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के विस्तार और स्वास्थ्य सेवा में बड़ी प्रगति की बात भी कही गई है, लेकिन इसके साथ ही मानव जीवन पर AI का गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
बाबा वेंगा, जिनका असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था, ने भी 2025 को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी भविष्यवाणियों में शामिल हैं:
यूरोप में युद्ध: बाबा वेंगा ने कहा था कि 2025 में यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध छिड़ेगा, जो मानवता के पतन की शुरुआत होगा। इससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी आएगी।
प्राकृतिक आपदाएं: म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप, जिसमें हजारों लोगों की जान गई, उनकी भविष्यवाणी से मेल खाते हैं। इसके अलावा, निष्क्रिय ज्वालामुखियों के जागने और भारी बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है।
एलियंस से संपर्क: बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 2025 में मानवता एलियंस के साथ संपर्क स्थापित कर सकती है।
तकनीकी प्रगति: टेलीपैथी और कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता की भविष्यवाणी भी की गई है।
आर्थिक तबाही: वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता और मंदी की आशंका जताई गई है।
बाबा वेंगा और निकोलस औजुला की भविष्यवाणियों ने लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ डर भी पैदा किया है। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां, जैसे 9/11 हमला, सोवियत संघ का विघटन, और चेरनोबिल आपदा, पहले सच साबित हो चुकी हैं। वहीं, निकोलस औजुला ने भी कोविड-19 और नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी।
Published on:
05 Jun 2025 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
