बाबा वेंगा (Baba Vanga) एक मशहूर भविष्यवक्ता है, जिनका ज़िक्र जब भी होता है, लोगों की चिंता बढ़ जाती है। इसकी वजह है उनकी भविष्यवाणियाँ, जो काफी डरावनी होती हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ इसलिए भी लोगों की चिंता बढ़ा देती हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं। उदाहरण के तौर पर अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले, चीन के विकास, 2025 में म्यांमार में आए भूकंप जैसी घटनाओं को लिया जा सकता है, जब बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ बिल्कुल सटीक साबित हुई थीं। अब बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction) सामने आई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ जाएगी।