पंजाब के लुधियाना निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। जगप्रीत कनाडा की रहने वाली बलविंदर कौर का पति था। शादी के बाद बलविंदर को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। जगप्रीत और बलविंदर के हरनूरप्रीत कौर और गुरनूर सिंह नाम के दो बच्चे भी हैं। दोनों की बच्ची को पढ़ने के लिए कनाडा भेजा गया था और 2022 में बलविंदर भी अपनी बेटी के पास कनाडा चली गई। इस बात से भी जगप्रीत नाराज़ हो गया था। कुछ दिन पहले ही दोनों की बेटी हरनूरप्रीत ने अपने पिता को मिलने के लिए कनाडा बुलाया पर वहाँ पहुंचकर जगप्रीत ने अपनी पत्नी बलविंदर की हत्या कर दी।