इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी थमा नहीं है। इस युद्ध में जहाँ कई देशों ने इज़रायल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है, तो ऐसे भी देश हैं जिन्होंने फिकिस्तीन (Palestine) के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए इज़रायल के इस युद्ध का विरोध किया है। अमेरिका (United States Of America) ने शुरू से इस युद्ध में इज़रायल का समर्थन किया है। हालांकि अमेरिका ने इस युद्ध की वजह से निर्दोष फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रही हिंसा का विरोध किया है, पर हमास के खिलाफ कार्रवाई को भी ज़रूरी बताया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने एक बार फिर फोन पर बात की।